Logo
Breaking News Exclusive
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत सरगांव में पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम का दिया गया संदेश किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ आयोजित हुई विविध गतिविधियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कृषि विभाग की कार्रवाई, 1372 बोरी खाद जब्त रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया ग्राम झर्राडीह में वृक्षारोपण 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य हासिल; 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मिशन मोड में पूरा करने पर जोर: श्री शिवराज सिं सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़! पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया आज का प्रयास बनेगा सुखमय भविष्य की कुंजी महात्मा गांधी नरेगा योजना से पर्यावरण संरक्षण विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत सरगांव में पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम का दिया गया संदेश किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ आयोजित हुई विविध गतिविधियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कृषि विभाग की कार्रवाई, 1372 बोरी खाद जब्त रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया ग्राम झर्राडीह में वृक्षारोपण 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य हासिल; 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मिशन मोड में पूरा करने पर जोर: श्री शिवराज सिं सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़! पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया आज का प्रयास बनेगा सुखमय भविष्य की कुंजी महात्मा गांधी नरेगा योजना से पर्यावरण संरक्षण

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -प्रभारी सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने कलेक्ट् : सुशासन तिहार के आवेदनों का जल्द करें निराकरण, प्रभारी सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Share:

सुशासन तिहार के आवेदनों का जल्द करें निराकरण, प्रभारी सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

गंभीर कुपोषित बच्चों की विशेष देखभाल के साथ एनआरसी में भर्ती बढ़ाने हेतु किया निर्देशित

खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों की जवाबदेही तय कर रिजल्ट सुधारने के निर्देश

शहरी और ग्रामीण आवास निर्माण में तेजी लाने और अपूर्ण प्रोजेक्ट जल्द पूरे करने पर प्रभारी सचिव ने दिया जोर

प्रभारी सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने कलेक्ट्रेट में ली समीक्षा बैठक

Advertisement

कवर्धा, 3 जून 2026/कबीरधाम जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने कवर्धा जिला मुख्यालय में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में ली। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण, जिले में गंभीर कुपोषित बच्चों की विशेष देखभाल, स्कूलों में रिजल्ट में सुधार, पेयजल आपूर्ति के लिए पंचायत और पीएचई विभाग के बीच समन्वय को बढ़ावा के साथ आवास निर्माण विशेष रूप से शहरी आवास निर्माण में प्रगति लाने पर विशेष रूप से जोर दिया। बैठक में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल और सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल उपस्थित रहे।

प्रभारी सचिव डॉ.भारतीदासन ने जिले में आयोजित सुशासन तिहार और प्राप्त आवेदनों के निराकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जो भी आवेदन शिविर में प्राप्त हो रहे हैं उन्हें यथाशीघ्र निराकृत करते जायें। उन्होंने जिले में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुके ओवरहेड टैंक, चालू नल कनेक्शन के साथ सिंगल विलेज और मल्टी विलेज स्कीम के क्रियान्वयन की समीक्षा की और जिले में क्रियाशील हैंडपंपों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंचायत और पीएचई विभाग आपसी समन्वय से काम करें तथा इन योजनाओं से कितने मकान कवर हो रहे उसकी मैपिंग करें। इसके साथ ही उन्होंने अपूर्ण प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने के लिए कहा।

   बैठक में उन्होंने नगरीय निकाय में स्वीकृत आवास का निर्माण अप्रारंभ और धीमा होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तत्काल सभी आवास पूरे किये जाएं। इसके साथ ही पीएम आवास ग्रामीण और जनमन के आवासों की भी समीक्षा करते हुए स्वीकृत आवासों को जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में प्रभारी सचिव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लंबित कार्यों की पूर्णता के बारे में विस्तार से जानकारी ली और निर्माण एजेंसीज के सड़क और भवन निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति के संबंध में भी अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि बारिश के पहले जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें पूरी तेजी से आगे बढ़ाएं।

प्रभारी सचिव डॉ. भारतीदासन ने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों के समय से निराकरण पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान भारत और वय वंदन योजना कार्ड की लक्ष्य पूर्ति, टीकाकरण के बारे में जानकारी ली और जल्द लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही उज्ज्वल योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, महतारी वंदन ई केवायसी, राशन वितरण, तेंदूपत्ता खरीदी सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक में एडीएम श्री विनय पोयाम, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैंकरा सहित सभी एसडीएम व अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में करें भर्ती

प्रभारी सचिव ने महिला बाल विकास विभाग से जिले में गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बताया गया कि एनआरसी में बच्चों को एडमिट कर जरूरी चिकित्सा और पोषण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्ययोजना बनाएं जिससे सभी चिन्हित बच्चों को इसका समुचित लाभ मिले। बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए जरूरी देखभाल के संबंध में पालकों को भी आवश्यक समझाइश दें।

परीक्षा परिणाम बेहतर करने उठाएं ठोस कदम

प्रभारी सचिव ने स्कूलों के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे स्कूल जिनका परिणाम जिले के औसत रिजल्ट से कम हैं उनकी लिस्टिंग कर संबंधितों से खराब परिणाम के लिए जवाब लिये जायें। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि स्कूल का रिजल्ट अच्छा हो। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे स्कूलों में रिजल्ट बेहतर करने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास करते हुए ठोस कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement