कवर्धा न्यूज़- शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात : शहर के ठाकुर पारा क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद दोस्ती खूनी दुश्मनी में बदल गई। मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Sun, May 10, 2026 / Post views : 114
कवर्धा। शहर के ठाकुर पारा क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद दोस्ती खूनी दुश्मनी में बदल गई। मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। गुस्से में आरोपी ने अपने दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
इस वारदात के बाद ठाकुर पारा इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अमन ठाकुर से पूछताछ की जा रही है तथा हत्या के पीछे की पूरी वजह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन