कवर्धा न्यूज़-हितग्राहियों को 633 करोड़ से अधिक राशि जारी : महतारी वंदन योजना के ई-केवायसी में कबीरधाम जिला प्रदेश में पहले पायदान पर 95 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों का ई केवायसी
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jun 4, 2026 / Post views : 227
महतारी वंदन योजना के ई-केवायसी में कबीरधाम जिला प्रदेश में पहले पायदान पर
95 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों का ई केवायसी पूर्ण
27 किश्तों में जिले की हितग्राहियों को 633 करोड़ से अधिक राशि जारी
कवर्धा, 4 जून 2026/ महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई केवायसी पूर्ण करने में कबीरधाम जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन एवं नियमित मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप जिले में द्वितीय चरण में निर्धारित लक्ष्य के 95.03 प्रतिशत हितग्राहियों का ई केवायसी सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।जिले को प्राप्त 2 लाख 40 हजार 709 हितग्राहियों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2 लाख 28 हजार 751 महिलाओं का ई केवायसी पूर्ण किया जा चुका है। गौरतलब है कि अभी तक महतारी वंदन की 27 किश्तें जारी हो चुकी हैं। इन 27 किश्तों को मिलाकर जिले की महिला हितग्राहियों को कुल 633 करोड़ 9 लाख 94 हजार 850 रुपये की राशि जारी की जा चुकी हैं
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा ई केवायसी कार्य की लगातार समीक्षा की गई। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सीएससी प्रबंधक को नियमित रूप से आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर तक महिलाओं के ई केवायसी पर विशेष फोकस किया गया। ई केवायसी कार्य प्रारंभ होने से पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सीएससी प्रबंधक के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। महिला हितग्राहियों तक ई केवायसी किये जाने की सूचना व्यापक रूप से प्रचारित किया गया ताकि सभी तक यह जानकारी पहुंच सके।
महिलाओं के ई केवायसी में किसी प्रकार की तकनीकी या आधार संबंधी समस्या आने पर विभागीय समन्वय से उसका तत्काल समाधान कराया गया। जिन हितग्राहियों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में समस्या आई, उन्हें आधार अपडेट हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा संबंधित विभागों के सहयोग से उनकी प्रक्रिया पूरी करवाई गई। डेटा मिसमैच, आधार नाम विसंगति अथवा फिंगरप्रिंट संबंधी समस्याओं का भी त्वरित निराकरण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पात्र महिलाओं से संपर्क करने, उनकी समस्याओं के निराकरण में सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी पात्र महिला ई केवायसी से वंचित न रहे। शेष हितग्राहियों का ई केवायसी भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन