Logo
Breaking News Exclusive
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत सरगांव में पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम का दिया गया संदेश किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ आयोजित हुई विविध गतिविधियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कृषि विभाग की कार्रवाई, 1372 बोरी खाद जब्त रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया ग्राम झर्राडीह में वृक्षारोपण 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य हासिल; 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मिशन मोड में पूरा करने पर जोर: श्री शिवराज सिं सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़! पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया आज का प्रयास बनेगा सुखमय भविष्य की कुंजी महात्मा गांधी नरेगा योजना से पर्यावरण संरक्षण विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत सरगांव में पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम का दिया गया संदेश किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ आयोजित हुई विविध गतिविधियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कृषि विभाग की कार्रवाई, 1372 बोरी खाद जब्त रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया ग्राम झर्राडीह में वृक्षारोपण 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य हासिल; 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मिशन मोड में पूरा करने पर जोर: श्री शिवराज सिं सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़! पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया आज का प्रयास बनेगा सुखमय भविष्य की कुंजी महात्मा गांधी नरेगा योजना से पर्यावरण संरक्षण

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -सुगम हुआ आवागमन, पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा : अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क पीएम जनमन योजना से बदल रही वनांचल की तस्वीर

Share:

अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

पीएम जनमन योजना से बदल रही वनांचल की तस्वीर

सुगम हुआ आवागमन, पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

Advertisement

कवर्धा, 8 मई 2026। कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम मंडलाकोना के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित नई सड़क अब केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि जनजीवन में बदलाव का आधार बन रही है। सरोधा बांध के पीछे स्थित इस गांव तक पहले पहुंचना कठिन था। बरसात के दिनों में कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से लगभग काट देते थे। स्कूल जाने वाले बच्चों, इलाज के लिए जाने वाले मरीजों और दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने वाले लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ती थी।

लेकिन अब तस्वीर बदली हुई है।प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से सरोधा मेन रोड से मंडलाकोना तक 4 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया गया है। इस निर्माण से वनांचल क्षेत्र को बारहमासी सुगम संपर्क उपलब्ध हुआ है।

प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष रूप से दूरस्थ, पहाड़ी और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों वाले क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने पर केंद्रित है। ऐसे क्षेत्रों में सड़क निर्माण का सीधा असर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रशासनिक पहुंच पर पड़ता है। मंडलाकोर्ना में भी इसका प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों को अब बाजार, अस्पताल और शासकीय सेवाओं तक पहुंचने में कम समय लग रहा है।

सड़क बनने से स्कूली बच्चों की नियमित उपस्थिति में सुविधा होगी। गर्भवती महिलाओं और मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में अब पहले जैसी दिक्कत नहीं होगी। किसानों को अपनी उपज परिवहन करने के लिए बेहतर मार्ग मिला है, जिससे लागत और समय दोनों में कमी आएगी। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता भी अब अधिक सुगम हुई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य लगातार जारी है। जनमन योजना के माध्यम से दूरस्थ गांवों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ने का काम तेज हुआ है, जिससे विकास योजनाओं की पहुंच भी बेहतर हुई है।

मंडलाकोना तक बनी यह सड़क पर्यटन गतिविधियों के लिए भी नई संभावनाएं लेकर आई है। सरोधा बांध के पीछे का प्राकृतिक क्षेत्र तक सुगमता से पहुंचा जा सकेगा। गांव के निवासी श्री खेलावन ने बताया कि पहले खराब रास्तों के कारण गांव तक पहुंचने में काफी समय लगता था। बरसात में स्थिति और कठिन हो जाती थी। अब पक्की सड़क बनने से आवागमन आसान हुआ है और लोगों को राहत मिली है।

पीएमजीएसवाई विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। मंडलाकोना सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा मिली है और यह मार्ग पर्यटन की दृष्टि से भी उपयोगी साबित हो रहा है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement