Logo
Breaking News Exclusive
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत सरगांव में पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम का दिया गया संदेश किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ आयोजित हुई विविध गतिविधियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कृषि विभाग की कार्रवाई, 1372 बोरी खाद जब्त रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया ग्राम झर्राडीह में वृक्षारोपण 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य हासिल; 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मिशन मोड में पूरा करने पर जोर: श्री शिवराज सिं सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़! पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया आज का प्रयास बनेगा सुखमय भविष्य की कुंजी महात्मा गांधी नरेगा योजना से पर्यावरण संरक्षण विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत सरगांव में पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम का दिया गया संदेश किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ आयोजित हुई विविध गतिविधियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कृषि विभाग की कार्रवाई, 1372 बोरी खाद जब्त रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया ग्राम झर्राडीह में वृक्षारोपण 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य हासिल; 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मिशन मोड में पूरा करने पर जोर: श्री शिवराज सिं सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़! पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया आज का प्रयास बनेगा सुखमय भविष्य की कुंजी महात्मा गांधी नरेगा योजना से पर्यावरण संरक्षण

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -जिला प्रसाशन की बड़ी चूक पढ़िए पूरी खबर : जंगल सफारी शुभारंभ से पहले सियासी विवाद, जिला प्रसाशन की बड़ी चूक पढ़िए पूरी खबर

Share:

जंगल सफारी शुभारंभ से पहले सियासी विवाद, जिला प्रसाशन की बड़ी चूक पढ़िए पूरी खबर

दिगवेन्द्र गुप्ता कवर्धा, कबीरधाम जिले में भोरमदेव अभयारण्य जंगल सफारी के शुभारंभ को लेकर जहां एक ओर उत्साह का माहौल है, वहीं दूसरी ओर एक बड़ी प्रशासनिक चूक ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। जंगल सफारी के उद्घाटन के लिए छपे आमंत्रण पत्र में पंडरिया विधायक भावना बोहरा का नाम शामिल नहीं होने से नाराजगी और सवाल दोनों खड़े हो गए हैं।

आमंत्रण पत्र में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम तो प्रमुखता से दर्ज हैं, लेकिन उसी जिले की विधायक का नाम गायब होना चर्चा का विषय बन गया है।

Advertisement

इसे केवल एक चूक मानने के बजाय स्थानीय लोग इसे जनप्रतिनिधि के अपमान और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा के रूप में देख रहे हैं।

राजनीतिक हलकों में यह मामला और भी तूल पकड़ता दिख रहा है, खासकर उस समय जब महिलाओं के सम्मान और भागीदारी को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। ऐसे में एक महिला विधायक की अनदेखी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। अब यह लापरवाही है या जानबूझकर किया गया कृत्य—यह जांच का विषय बन गया है।

इधर, प्रकृति प्रेमियों के लिए यह खबर राहत भरी है कि भोरमदेव अभयारण्य में जंगल सफारी का शुभारंभ होने जा रहा है। करीब 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस अभयारण्य में 35 किलोमीटर लंबा सफारी रूट तैयार किया गया है। सफारी का मुख्य प्रवेश द्वार भोरमदेव मंदिर के समीप करियाआमा क्षेत्र में बनाया गया है, जहां से पर्यटक प्रवेश करेंगे।

पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है। शुरुआती चरण में 3 सफारी वाहन उपलब्ध रहेंगे, जिनमें एक वाहन में 6 पर्यटक गाइड और ड्राइवर के साथ सफर कर सकेंगे। इस रोमांचक सफारी के दौरान घने जंगल, पहाड़, झरने और नदी-नालों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि सफारी रूट में एक संकरी नदी को लगभग 22 बार पार करना होगा, जो इसे और भी रोमांचक बनाता है।

भोरमदेव अभयारण्य वन्यजीवों की दृष्टि से भी समृद्ध है। यहां टाइगर, तेंदुआ, हिरण, भालू, नीलगाय और सांभर जैसे वन्य प्राणी पाए जाते हैं। हाल ही में टाइगर और तेंदुए की गतिविधियां कैमरे में कैद होने से इस क्षेत्र का आकर्षण और बढ़ गया है।

अब देखना होगा कि भव्य शुभारंभ से पहले उठे इस विवाद पर जिला प्रशासन क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement