जांजगीर चाम्पा- कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Mon, May 4, 2026 / Post views : 48
समाचार
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को
जांजगीर-चांपा 4 मई 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए की तैयारी कराई जाती है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि, समय तथा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु तिथि निर्धारित की गई है जिसके तहत प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अवधि 10 मई 2026 (प्रातः 9:30 बजे तक), प्राक्चयन परीक्षा तिथि 10 मई 2026, परीक्षा केंद्र में प्रवेश एवं ओएमआर शीट भरना: प्रातः 9:30 से 10:00 बजे तक एवं परीक्षा समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित की गई हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित लिंक https://eklavya.cg.gov.in में आवेदन पत्र भर सकते हैं तथा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, पुराना कलेक्टर परिसर, जांजगीर से संपर्क कर जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन