गौरकापा-श्री श्री 1008 श्री महंत श्री विवेक गिरी महाराज : गौरकापा शनि मंदिर में 16 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा शनि जन्मोत्सव
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 14, 2026 / Post views : 296
श्री श्री 1008 श्री महंत श्री विवेक गिरी महाराज के सान्निध्य में
गौरकापा शनि मंदिर में 16 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा शनि जन्मोत्सव
पंडरिया गौरकापा 16/ 05/ 2026// - क्षेत्र के प्रसिद्ध गौरकापा शनि मंदिर में 16 मई को श्रद्धा और भक्ति के साथ शनि जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर दूर-दूर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, शनि देव अभिषेक, महा आरती भजन-कीर्तन एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।
मान्यता है कि गौरकापा शनि मंदिर में सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि हर वर्ष शनि जन्मोत्सव के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस वर्ष भी भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है तथा भक्तजन शनि देव के जयकारों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
शनि जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही पूजा-पाठ एवं दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जो देर रात तक जारी रहेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन