मुंगेली न्यूज़ -मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब् : जिला चिकित्सालय में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ पहल केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने किया सीटी स्कैन मशीन का अवल
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Fri, Apr 24, 2026 / Post views : 67
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
जिला चिकित्सालय में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ पहल
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने किया सीटी स्कैन मशीन का अवलोकन
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश
मुंगेली, 23 अप्रैल 2026// मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला चिकित्सालय में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर नवस्थापित सीटी स्कैन मशीन का अवलोकन किया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा कर मशीन के संचालन, उपयोगिता एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सीटी स्कैन जैसी आधुनिक जांच सुविधा का अधिकतम लाभ जिले के जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर सटीक जांच एवं उपचार मिल सके।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने कहा कि जिला स्तर पर उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता से मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे समय और आर्थिक दोनों की बचत होगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि आयुष्मान योजना के तहत अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित किया जाए तथा ओपीडी एवं आईपीडी मरीजों के लिए जांच प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बताया कि जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है और नई तकनीकों के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे, सिविल सर्जन डॉ. एम.के.रॉय सहित चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन