जांजगीर चाम्पा -कक्षा 12वीं (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा : अघोर विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Fri, May 15, 2026 / Post views : 142
अघोर विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी
विद्यालय अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हुए अपने विद्यालय, क्षेत्र एवं अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया। अघोर विद्यापीठ जो कि परम पूज्य बाबा जी श्री कापालिक धर्म रक्षित राम जी के आशीर्वाद से संस्था के अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी एवं प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे के कुशल निर्देशन में अघोर आश्रम परिसर में संचालित हो रहा है और वर्तमान समय के शैक्षणिक मानदंडों को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है। बच्चों के अंक विवरण इस प्रकार हैं- कला संकाय की छात्रा कु• लीना साहू ने 95%,कु•माही सिंह 75.6%, भीम श्रीवास 61.2% विज्ञान संकाय से कु• साक्षी संघाई 82.4%,कु• ज्योति श्रीवास 81%, कु•लीशा कश्यप 76.6% गणित संकाय से राहुल पटेल 82.2%, कु• गरिमा साहू 74.2% अर्णव सिंह 73.8%, लाल रुद्र प्रताप नाथ शाहदेव गणित एवं विज्ञान (संयुक्त अतिरिक्त विषय) से 66.2%, वाणिज्य संकाय से कु• श्रेयती दुबे 70.8%, कु•आकांक्षा धीरेंद्र 62.4%, साहिल सिंह कंवर 59.2%अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। बच्चों की इस उपलब्धि पर समस्त शाला परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाइयां दी एवं निरंतर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन