मुंगेली न्यूज़ -बैगा ग्राम पटपरहा में क्षय एवं कुष्ठ उन् : बैगा ग्रामों में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान गांव के लोगों की स्वास्थ्य
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Fri, Apr 17, 2026 / Post views : 51
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
बैगा ग्राम पटपरहा में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर आयोजित
मुंगेली 17 अप्रैल 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के लोरमी विकासखण्ड स्थित दूरस्थ वनांचल बैगा ग्रामों में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई एवं परामर्श दिया जाता है। इसी कड़ी में बैगा ग्राम पटपरहा में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 54 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिसमें संदेहास्पद टीबी के 06, सर्दी-खांसी के 08, दाद,खाज,खुजली के 07, बुखार के 05, सुगर के 02, बीपी के 05, पाईल्स के 03, हाथ-पैर दर्द के 07, कमजोरी के 08, कान से संबंधित 01 तथा आंख संबंधी बीमारी के 02 मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाई एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। जिला क्षय-कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि शिविर में संदेहास्पद टीबी मरीजों की बलगम सीबीनॉट मशीन में जांच के लिए एकत्र किया गया। इसके साथ ही बचाव व नियंत्रण के लिए पाम्पलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री अमिताभ तिवारी, पीएमडीटी समन्वयक श्री धीरज रात्रे, आरएचओ और मितानिन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन